सरदारशहर: सरदारशहर के भाजपा नेता बोले- आलाकमान राजेंद्र राठौड़ को राजनीतिक नियुक्ति देकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दे सकती है
राजनीतिक नियुक्ति के सवाल पर सरदारशहर के भाजपा नेता मधुसूदन राजपुरोहित, लालचंद छिरंग व इंदरसिंह शेखावत ने बताया कि राजेंद्र राठौड़ 36 कॉम के नेता हैं अगर आला कमान मौका देती है तो वह स्वागत योग्य है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बताया कि पार्टी के प्रति समर्पित व सच्चे नेता को राजनीतिक नियुक्ति मिलती है तो वह आमजन व कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है