जमुनहा: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा चंदरखा बुजुर्ग में किया गया मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन
जिलाधिकारी कृतिका शर्मा व पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को थाना सोनवा के चंदरखा बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों /मतदाताओं से वार्तालाप कर कुशलक्षेम जाना तथा क्षेत्र के अपराधियों तथा असमाजिक तत्वों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गयी। निर्वाचन/मतदाता सूची के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।