जमुनहा: कुंडा में बिना परमिट काटे गए पेड़, लकड़ी और वाहन को किया गया सीज
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के कुंडा निवासी किसान बिपत राम ने शीशम के चार पेड़ लकड़ी ठेकेदार के हाथों बेंचा था। पेड़ खरीदने के बाद ठेकेदार ने बिना वन विभाग से परमिट लिए पेड़ कटवा लिया। गंतव्य तक पहुंचाने के लिए ठेकेदार की ओर से लकड़ी ट्रैक्टर ट्राली में लदवाई जा रही थी।जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लकड़ी समेत ट्रैक्टर को सीज कर दिया।