जमुनहा: फांसी के फंदे से लटका मिला महिपत पुरवा निवासी युवक का शव
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर के मजरा महिपत पुरवा निवासी मैकू यादव शनिवार सुबह बिना कुछ बताए घर से चला गया। दोपहर करीब एक बजे उसकी लाश गांव के उत्तर दिशा में स्थित आम के बाग में पेड़ की टहनी के सहारे फांसी के फंदे से लटकती बरामद हुई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।