जमुनहा: प्रतापपुर गांव के पास 2 बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, 4 लोग हुए घायल
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास रविवार बीती रात दो बाइको की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास व परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से मल्ही पुर सीएससी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए, जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया है।