सादाबाद: कावड़ यात्रा को लेकर सादाबाद में हाईवे का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
श्रावण मास में प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम रितु सिरोही, क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना और कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने आगरा-अलीगढ़ हाईवे का निरीक्षण किया।