देहरादून: टिहरी लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी घोषित होने पर माला राज्यलक्ष्मी शाह ने देहरादून से मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद
बीजेपी ने उत्तराखंड की 3 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करते हुए टिहरी लोकसभा सीट से राज्यलक्ष्मी शाह को फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। टिहरी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र का आभार जताया। माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है उस पर वह खरा उतरेगी।