देहरादून: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुई 21 प्रकोष्ठों के संयोजकों और सहसंयोजकों के साथ बैठक
भाजपा प्रदेश कार्यालय में 21 प्रकोष्ठों के संयोजकों और सहसंयोजकों के साथ बैठक हुई। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 2024 के संकल्प पत्र में आम लोगों से किस तरह से सुझाव लेगी इन तमाम विषयों को लेकर चिंतन मंथन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ सभी प्रकोष्ठों के संयोजक भी इस बैठक में शामिल हुए।