देहरादून: जोशीमठ भूधसाव को लेकर बद्रीनाथ कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा, जोशीमठ के लोगों को नजदीक विस्थापित किया जाए
जोशीमठ भूधसाव को लेकर बद्रीनाथ कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि आपदा सचिव ने 1200 लोगों को डेंजर जोन में होने की घोषणा कर दी लेकिन वे लोग कहां जाएंगे और उनको कहां विस्थापित किया जाएगा इसको लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जोशीमठ के लोगों को जोशीमठ के नजदीकी विस्थापित किया जाए।