देहरादून: राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन, देहरादून में लगी आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वसंतोत्सव-2024 के अवसर पर राजभवन, देहरादून में लगी आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वसंतोत्सव के अवसर पर इस तीन दिवसीय आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी में चित्रकारों ने ग्रामीण एवं शहरी परिवेश, लोक परंपराओं, आध्यात्मिकता सहित उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति का समृद्ध चित्रण किया है।