देहरादून: मुख्य सेवक सदन देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र किए वितरित
मुख्य सेवक सदन देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग में चयनित 8 सहायक लेखाकारों और 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी।