मुरार: 10 मिनट देरी से पहुंचने पर छात्र को परीक्षा में नहीं मिला प्रवेश, स्कूल गेट पर किया धरना
Morar, Gwalior | May 14, 2026 ग्वालियर के मुरार स्थित एक्सीलेंस विद्यालय क्रमांक-1 बारादरी चौराहा पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हंगामा हो गया, जब 10वीं का एक छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा देने 10 मिनट देरी से पहुंचा। छात्र ने रास्ते में बाइक पंचर होने की बात कही, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद छात्र और उसके पिता स्कूल गेट पर धरने पर बैठ गए।