देवरी: गौरझामर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में 1 मुख्य आरोपी और 2 सहआरोपियों को गिरफ्तार किया
Deori, Sagar | Feb 14, 2025 गौरझामर पुलिस ने दो माह पूर्व एक दुष्कर्म की घटना में मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 13 दिसंबर 2024 को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी सहित सहआरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।