देवरी: देवरी के बीना तिराहे पर ओमनी और डंपर की आमने-सामने टक्कर हुई
Deori, Sagar | Feb 12, 2025 देवरी के बीना तिराहा पर बुधवार सुबह 11 बजे ओमनी और डंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस टक्कर में ओमनी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई कुछ देर तक यातायात बाधित हुआ, वही दोनों वाहनों को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु कराया गया।बताया जा रहा है कि हादसे में जनहानी तो नहीं हुई लेकिन ओमनी गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है।