देवरी: मुआरख़ास गांव के पास पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत
Deori, Sagar | Feb 13, 2025 देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुआरखास के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर अस्पताल पहुंचाया। हेमंत काछी निवासी झमरा बुधवार देर रात अपने गांव झमरा से बाइक पर सवार होकर देवरी आ रहा था। इस दौरान ग्राम मुआरखास के पास यह हादसा हो गया।