देवरी: देवरी थाने में डीजे संचालकों की बैठक, परीक्षाओं को देखते हुए दिशानिर्देशों की जानकारी दी गई
Deori, Sagar | Feb 10, 2025 स्कूल कॉलेज में परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस थाना देवरी में डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तहसीलदार संतोष पटले एवं थाना प्रभारी मीनेश भदोरिया ने कहा की रात्रि 10 बजे के बाद डीजे ना बजाया जाए। नगर में तेज आवाज में डीजे बजाने की लगातार शिकायते मिल रही हैं अबसे शिकायत मिली तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।