देवरी: झुनकू वार्ड में डी.जे बंद कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पांच लोग घायल
Deori, Sagar | Feb 6, 2025 देवरी के झुनकू वार्ड में डीजे बंद कराने को लेकर बुधवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग और वही दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। मामले की सूचना लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराया। झुनकू वार्ड में डा. शमीर विश्वास के घर बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। डीजे बजाया जा रहा था।