लखनपुर: ग्राम माजा में सरपंच ने ग्रामीण द्वारा खरीदी गई भूमि पर जबरन कब्जा कर किया खेती, पीड़ित ग्रामीण न्याय की लगा रहा गुहार
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माजा मे ग्रामीण रामचंद्र सिंह द्वारा 1990 मे क्रय किए गए भूमि पर वर्तमान सरपंच खेमराज सिंह जबरन कब्जा कर खेती कर रहा है जिसकी शिकायत ग्रामीण ने थाने में की थाने से फ़ैना काटकर न्यायालय भेजा गया। खुद की जमीन अपने ग्रामीण दर दर भटक रहा सरपंच का कहना है कि उसके पिता ने या जमीन सभी के नाम से ली थी 1998 से यह जमीन पर काबिज है।