पेण्ड्रा: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी, गुरुकुल मैदान में हुआ अंतिम रिहर्सल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य आयोजन से पहले गुरुवार दोपहर 12 बजे पेंड्रारोड के गुरुकुल खेल मैदान में अंतिम पूर्वाभ्यास कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने समारोह की पूरी रूपरेखा को मौके पर परखा और अलग-अलग जिम्मेदारियों की समीक्षा की।