मोतिहारी: परिवार कल्याण कार्यक्रम में बेहतर उपलब्धि पर पूर्वी चम्पारण जिले के स्वास्थ्य कर्मियों को मिला कई पुरस्कार
परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पूर्वी चम्पारण जिले के स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा बेहतर कार्य करने पर डीपीएम, डीसीएम, डीडीए, डीएम एंड ईओ जीएनएम को प्रमंडल स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। डीपीसी भारत भूषण एवं पीएसआई इंडिया प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि अप्रैल 2023 से फ़रवरी 2024 तक 9418 महिलाओं का बंध्याकरण जागरूकता के साथ किया गया।