बाह: भदरौली में दीवार लेखन कार्यक्रम का विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने किया संचालन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया गया है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी दीवार पर सरकार की उपलब्धियां व सिंबल बना रहे हैं। इसी क्रम में वहां से विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने भदरौली में दीवार लेखन कार्यक्रम का संचालन किया,विधायक ने अपने हाथों से दीवार पर कमल के फूल का चित्र बनाया।