राजनांदगांव: बसंतपुर थाना पुलिस ने एक कटारनुमा चाकू के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक कटारनुमा धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों डरा धमका रहा है।जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ा गया,जिसके विरुद्ध बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा है।