जतारा: दिगौड़ा में किसानों को 600 बोरी डीएपी खाद का वितरण, दिनभर रही भीड़, पुलिस की मौजूदगी में बांटा गया खाद
दिगौड़ा क्षेत्र में डीएपी खाद की कमी हो रही है। पिछले कुछ दिनों से समिति केंद्र पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं था। मंगलवार को समिति केंद्र पर 600 बोरी डीएपी खाद आया था। आज खाद को लेने के लिए कई ग्रामों से किसान पहुंच गए। सहकारी समिति दिगौड़ा में आज बुधवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को खाद वितरित किया गया।