राजमहल: राजमहल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
राजमहल प्रखंड कार्यालय कक्ष में गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बीडीओ सह सीओ मोहम्मद यूसुफ की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में राजमहल अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर उदय टुडू शामिल थे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।