आलमनगर: आलमनगर थाने की पुलिस ने तीन शराबियों समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने तीन शराबियों, मारपीट, चोरी, शराब के मामले व गाली गलौज करने के अलग-अलग मामले में कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। सभी को थाना पर लाकर कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि किसी भी मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित होनी है।