आलमनगर: किशनपुर रतवारा पंचायत में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर शिविर का आयोजन किया गया, बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
किशनपुर रतवारा पंचायत के मुखिया पुनम कुमारी के निर्देश पर पंचायत भवन में बाढ़ पुर्व आपदा (7000) लाभ से वंचित लाभुकों का ईकेवाईसी एवं एनपीसीआई करवाया गया। इस दौरान समाजसेवी प्रशांत कुमार ने बताया कि जो भी लाभुक पिछले साल आपदा बाढ़ लाभ से वंचित थे वह सभी व्यक्ति ईकेवाईसी एवं एनपीसीआई पंचायत भवन पहुँचकर या अपने अपने खाता का ब्रांच शाखा में पहुंचकर करवा ले।