आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर के कार्यक्रम पदाधिकारी ने कुलपति से की मुलाकात, डॉल्फिन बचाओ अभियान में आने का दिया निमंत्रण
उदयनाचार्य विद्याकर कवि महाविद्यालय कडामा आलमनगर के द्वारा विभागीय निर्देशों का पालन करते हुए कोसी नदी में डॉल्फिन बचाओ अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसको लेकर कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य ने कुलपति डॉ बी एस झा से मुलाकात की उनसे कार्यक्रम की तिथि तय करने और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने की अनुमति मांगते हुए निमंत्रण दिया।