आलमनगर: आलमनगर मुख्यालय के भारतीय स्टेट बैंक में जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया
आलमनगर भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक सिंह के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली जीविका दीदियों को उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य को लेकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी बैंक कर्मियों ने दीदियों की प्रशंसा की। मौके पर सभी दीदियों को पारितोषिक प्रदान किया गया।