आलमनगर: आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के बलाटोल में जदयू की बैठक आयोजित, विधानसभा उपाध्यक्ष समेत कई नेता रहे मौजूद
बड़ा टोल में आयोजित बैठक के दौरान जहां पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष रमेश ऋषि देव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वही संचालन प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, बाल श्रमिक आयोग के सह अध्यक्ष अशोक कुमार बादल व अन्य मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में बूथ लेवल एजेंट भी उपस्थित रहे।