टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर हुई सुनवाई, अपर कलेक्टर रहे मौजूद
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश अनुसार टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे। जनसुनवाई में विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई है। आवेदन पत्र को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।