हटा: घोघरा गाँव में सागौन की कटाई, मड़ियादो बफरजोन अमले ने 24 सागौन की बल्लियां की जब्त
Hatta, Damoh | Sep 10, 2026 वनपरिक्षेञ अधिकारी मडियादो बफर जे पी मिश्रा के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने घोघरा गाँव मे सागौन कटाई पर बड़ी कार्यवाही की,यँहा एक घर के बाड़े से 24 नग सागौन की बल्लियां जब्त की गई है घोघरा के कक्ष क्रमांक PF/353 में वन विभाग ने सागौन लकड़ी की अवैध कटाई करते एक आरोपी को पकड़ा मौके से एक नग सागौन लकड़ी सहित 2 नग ठूंठ जब्त किए गए