टोंक: टोंक में किसानों के प्रदर्शन के दौरान कृषि मंत्री का पूतला फूंकने की तैयारी से अधिकारियों में मचा हड़कंप
टोंक के कृषि विभाग कार्यालय में आज किसान खाद की मांग को लेकर पहुंचे लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से वहीं धरने पर बैठ गए, कई घंटों तक किसी ने सुध नहीं ली तो किसानों ने कृषि मंत्री का पूतला फूंकने का इंतजाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की।