गुना: म्याना में हुई भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला पदाधिकारी रहे मौजूद
Guna, Guna | Feb 25, 2024 गुना के म्याना में भाजपा के लाभार्थी संपर्क अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जिला कमेटी और मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष पहलवान सिंह कुशवाहा ने कहा, योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने एवं वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ देने सूची बनाकर, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप गई है। घर-घर कार्यकर्ता संपर्क करेंगे।