गुना: म्याना में मंगल कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने मनाई संत रविदास जयंती किया नमन
Guna, Guna | Feb 24, 2024 गुना के म्याना में भाजपा मंडल म्याना के कार्यालय पर संत रविदास जयंती मनाई गई। म्याना मंडल के अध्यक्ष पहलवान कुशवाहा ने बताया, सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने संत रविदास जी को जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संत रविदास जी के समाज सुधार के संदेश, समाज को और देश को एकता में जोड़ने वाले विचार लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया।