गुना: पीपरोदाखुर्द में कृष्णा इंडस्ट्रीज के मैनेजर ने भाड़े को लेकर ड्राइवर और उसके भाई पर लगाए मारपीट करने के आरोप मामला दर्ज
Guna, Guna | Feb 24, 2024 गुना के कैंट थाना क्षेत्र के पीपरोदाखुर्द में कृष्णा इंडस्ट्रीज के मैनेजर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं। फरियादी जितेंद्र धाकड़ ने पुलिस को बताया, ड्राइवर धर्मेंद्र पाल भाड़ा देने को लेकर गालियां देने लगा। मेने सेठ जी से बात करने को कहा, इसी पर ड्राइवर धर्मेंद्र पाल और उसके भाई जितेंद्र पाल ने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।