जमुई में चलती ई-रिक्शा की बैटरी फटने से लगी भीषण आग, दो इंटर छात्राएं झुलसीं; एक पटना रेफर
Jamui , जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महिसौड़ी चौक के आगे डॉ. नीरज साह के क्लिनिक के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक चलती ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में इंटर की दो छात्राएं झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी छात्रा का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Oct 9, 2026