निम्बाहेड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने 5 किलो 688 ग्राम अवैध अफीम मंगवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने 5 किलो 688 ग्राम अवैध अफीम मंगवाने वाले पंजाब के लुधियाना निवासी आरोपी जगमोहन सिंह उर्फ मोना चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। 23 मार्च को जलिया चेक पोस्ट पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को मोटरसाइकिल पर अवैध अफीम ले जाते हुए पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह अफीम पंजाब ले जाई जा रही थी।