निम्बाहेड़ा: सपा सांसद द्वारा राणा सांगा पर अपमानजनक टिप्पणी से निंबाहेड़ा में आक्रोश, अभिभाषकों ने न्यायिक कार्यों का किया बहिष्कार
सपा सांसद रामजीलाल सुमन की वीर शिरोमणि महाराणा सांगा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में आक्रोश पनप रहा है। निंबाहेड़ा में अभिभाषक संघ ने विरोध जताते हुए न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। बार संघ अध्यक्ष कमलेश श्रीमाली के नेतृत्व में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें सुमन की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई।