निम्बाहेड़ा: प्रेम प्रसंग के विवाद में कार को आग के हवाले किया, हवाई फायरिंग से मची दहशत
निंबाहेड़ा के बेनीपुरिया खुर्द गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में 7-8 बदमाशों ने बदले की नीयत से एक घर के बाहर खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया। घटना के समय परिवार डूंगरपुर गया हुआ था। कार मालिक बादल जोशी ने बताया कि उनका इस विवाद से कोई संबंध नहीं है, फिर भी बदमाशों ने तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। इस घटना में करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।