हरदोई: टड़ियावां थाना क्षेत्र के भैसरी गांव में पेट्रोल टैंकर में लगी अचानक आग,दमकल कर्मियों ने बामुश्किल बुझाई
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार टड़ियावां थाना क्षेत्र के भैसरी गांव में गांव के पश्चिम खड़े एक पैट्रोल टैंकर में अचानक आग लग गयी और देखते ही देखते जोर से भड़क उठी जिससे। आस पास के घरों के लोग दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी में तैनात कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।