हरदोई: जिलाधिकारी की निगरानी में एनआईसी कक्ष में संपन्न हुआ रेंडमाइजेशन
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 गुरुवार को एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की निगरानी में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। इस प्रथम रेंडमाइजेशन के माध्यम से मतदान कार्मिकों को कोड का आवंटन कर दिया गया है। इसके माध्यम से पीठासीन, प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारी हेतु मतदान कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।