हरदोई: कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कौशलपुरी कार्यालय में बताया कि 40 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी लड़ा रहे
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कौशलपुरी कार्यालय में दोपहर 1 बजे बताया कि 40 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी लड़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन चरणों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गयी है और आने वाले दिनों में बाकी सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरदोई की दोनों सीटों पर भी मजबूत प्रत्याशी उतरेंगे।