हरदोई: एसपी ऑफिस के बाहर भूख हड़ताल पर बैठा बेनीगंज से आया शख्स, परिवार के लोगों पर की एफआईआर की मांग
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 एसपी दफ्तर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ित रामचंद्र ने अपने परिवार के ही चन्द्रपाल, जगरूप, राजेन्द्र पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करते हुए एक शिकायती पत्र दिया है। रामचंद्र ने आरोप लगाया कि पुरानी शिकायत की रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसको व उसके परिवार के लोगों को पीटा है।