हरदोई: सुरसा में 2 किशोरियों के फांसी के फंदे पर शव मिलने के बाद मुआयना करने पहुंचे आईजी तरूण गावा, पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के मढि़या में गुरुवार को आईजी तरुण गावा पहुंचे और बुधवार को एक बाग में पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटके मिले दो किशोरियों के शव के मामले की जांच की। घटना के पीछे की वजह का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। रात में अपर पुलिस अधीक्षक ने भी जायजा लिया था।