हरदोई: आईजी तरुण गावा ने जनपद में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल के ठहरने का देखा इंतजाम, त्योहारों व चुनाव को लेकर दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 4, 2024 हरदोई पहुंचे आईजी तरुण गावा ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस बल के ठहरने के इंतजामों का जायजा लिया। आगामी त्यौहारों और लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश भी जारी किए।