मेसकौर: प्रखंड के चंदावारा के युवक की पैसों के विवाद में हत्या, शव जलाने की कोशिश में आरोपी भी झुलसा
Meskaur, Nawada | Sep 29, 2026 मेसकौर प्रखंड के चंद्रबारा निवासी सोफी कुमार की परनाडाबर क्षेत्र में हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। डीएसपी केतन अशोक इंगोले के अनुसार पैसों के विवाद में पत्थर से हमला किया गया। शव जलाने के दौरान आरोपी मानीचंद के पैर झुलस गए। एक विधि-विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध है। मंगलवार को 6 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।