हुज़ूर: भोपाल महापौर मालतीराय ने स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में महिला हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की
Huzur, Bhopal | Dec 10, 2024 भोपाल में महापौर हेल्पलाइन में सबसे ज्यादा शिकायतें स्ट्रीट डॉग्स की है| कुल 1293 शिकायतें पेंडिंग है| स्ट्रीट लाइट के मामले भी ज्यादा है| इन शिकायतों को लेकर मंगलवार को महापौर मालती राय ने स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम में महिला महापौर हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की| साथ ही लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया|