चीनोर: जौरा में ट्यूबवेल से मोटर तार चोरी करते युवक पकड़ा गया
ग्राम पंचायत जोरा में ग्रामीणों ने चोर को पकड़ा। ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी करने की कोशिश करते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक को रस्सी से बांधकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है।