जमुई: जमुई में जदयू की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई
Jamui, Jamui | Mar 2, 2025 रविवार कि दोपहर 3 बजे के करीब जमुई जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में जिला जदयू के कार्यकर्ताओं की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त जमुई जिला के संगठन प्रभारी संतोष साहनी के साथ जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा और झाझा विधानसभा प्रभारी ललन कुशवाहा भी शामिल हुए।