जमुई: पाड़ों गांव के पास तेज रफ्तार पीच लदा हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल को पटना रेफर
Jamui, Jamui | Mar 2, 2025 जमुई -लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग के पाड़ों गांव के पास रविवार की सुबह 11 बजे के करीब तेज रफ्तार पीच लदा एक हाईवा बाइक सवार को 1 किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे भतीजे की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। मृतक की पहचान बरहट प्रखंड के नूमर गांव निवासी कुशेश्वर यादव के रूप में हुई है।